फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरायुक्त ने किया कर विभाग का निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
हाउस टैक्स में अधिकारियों को दिशा निर्देश देती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नगरायुक्त ने किया कर विभाग का निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने गृह कर विभाग का निरीक्षण किया। साथ ही भवनों को लेकर चल रहे सर्वे पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। गृह कर विभाग के निरीक्षकों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
नगरायुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी व कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव से पूछा कि अभी तक कंपनी द्वारा सर्वे कर कितने नोटिस भेजे गए हैं और कितने डाउनलोड कर वितरित किए गए हैं। दिनेश यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा सर्वे कर 30 हजार नोटिस निगम को भेजे गए हैं, जिनमें से 18,500 डाउनलोड किए जा चुके हैं और करीब 3800 नोटिस लोगों को भेजे जा चुके हैं। नगरायुक्त ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंपनी के अधिकारियों से कहें कि वह कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए आफिस में बैठकर ज्यादा से ज्यादा नोटिस डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व कर निर्धारण अधिकारी से कहा कि वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करें और निरीक्षकों को प्रशिक्षित करें कि उन्हें क्या चेक करना है और कैसे करना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक अपनी डायरी में पूरा रिकॉर्ड रखें कि किसके क्षेत्र में कितने नोटिस वितरित किए गए हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत नोटिस बंटवाने पर जोर दिया और उक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें