फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगरायुक्त ने किया गोशाला, जनमंच और गांधी पार्क का निरीक्षण

Thu, 15 Feb 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण करते नगरायुक्त संजय चौहान, स्रोत निगम
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने बुधवार को नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला, गांधी पार्क और जनमंच का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जगहों में कई सुधार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश के रखरखाव, गोमूत्र से बनने वाले गोनाइल ( फिनाइल) प्लांट, गोबर गैस संयत्र, गोबर से बनाई जा रही जैविक खाद, गोबर से बना जा रहे दियो और काउ कडलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गोनाइल तथा गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों का एक मजबूत और व्यवस्थित व्यवसायिक तंत्र विकसित करने पर जोर दिया। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र से दूध देने वाले गोवंश की संख्या व दुग्ध उत्पादन की जानकारी ली।
दुधारु गोवंश के लिए एक अलग शेड बनाने तथा मिल्क पार्लर के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। एनीमल एंबुलेंस की खरीद के भी निर्देश दिए। इससे पहले जनमंच व परिसर में निर्मित रोटरी भवन का निरीक्षण किया। जनमंच में सीलिंग सहित कुछ अन्य मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। गांधी पार्क का निरीक्षण करते हुए पार्क को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर का स्वागत किया

सहारनपुर। चिलकाना रोड पर बनाई जा रही स्मार्ट रोड के लिए क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार और पार्षदों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। महापौर और पार्षद मुकेश गक्खड़ बुधवार को सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व क्षेत्रीय पार्षद रविसेन जैन के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने महापौर का ढोल नगाड़ों के बीच मालाएं व पटका पहनाकर स्वागत किया। दिनेश सेठी, राजकुमार मक्कड़, रवि जुनेजा, दिनेश जैन, मनोज जैन, मानसिंह जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें