फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करना पड़ रहा इंतजार, बसों में सफर करना हुआ दुश्वार

Thu, 15 Feb 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा-पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि, यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बसें सिर्फ अंबाला तक जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अंबाला से अपने गंतव्य तक जाने को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी बड़ी संख्या में यात्री मानकमऊ बस अड्डे पर बसाें का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। इनमें कई यात्री ऐसे थे, जिन्हें हिसार, चंडीगढ़, लुधियाना, फिरोजपुर, अमृतसर, जलांधर जाना है, लेकिन बसें सिर्फ अंबाला तक जा रही हैं। ऐसे अंबाला जाकर यात्रियों को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है। अंबाला से सीधे ट्रेन न होने की वजह से अन्य जिलों से ट्रेनें बदलनी पड़ रही है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम जोगेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों की आंदोलन की वजह से बसों के संचालन पर असर पड़ा है। विभाग का प्रयास है कि यात्रियों को दिक्कत न उठानी पड़े।
सफर में लग रहे कई-कई घंटे
चंडीगढ़ निवासी सरदार कृष्ण सिंह और हिसार निवासी सुमित कुमार ने बताया कि आंदोलन की वजह से बसें अंबाला तक जा रही हैं। ऐसे में उनको अपने गंतव्य तक जाने को कई-कई घंटे सफर में परेशान होना पड़ रहा है। वह कार्य के सिलसिले में सप्ताह में दो बार सहारनपुर आते हैं। उनको इस सप्ताह काफी दिक्कत हुई है। इसी तरह अन्य यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जालंधर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन रद्द
यात्री की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रेलवे ने जालंधर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया है। ट्रेन संख्या 14681 जालंधर इंटरसिटी सुपरफास्ट सुबह जालंधर से 9:15 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। शाम को यही ट्रेन 6:20 बजे सहारनपुर पहुंचती है और यहां से जालंधर के लिए जाती है। इस ट्रेन के रद्द होने से दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ेगी।
आस्था स्पेशल सहित कई ट्रेनों की चेकिंग
अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल सहित अनेक ट्रेनों की जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग की। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड की मदद से यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। इसके अलावा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान को भी खुलवाकर देखा गया। चेकिंग के दौरान सीओ श्वेता, जीआरपी प्रभारी संजीव कुमार, आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें