फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुगल आक्रांताओं ने गलत तरीके से इतिहास पेश करके किया भ्रमित

Tue, 03 Mar 2026 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। आर्य समाज के सन्यासी स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि मुगल आक्रांताओं ने हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर उसे गलत तरीके से पेश कर हमें भ्रमित करने का काम किया। इस कारण युवा पीढ़ी की आस्था भारतीयता से डगमगाने लगी है।
विज्ञापन

माजरा गांव में आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में बोलते हुए स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि देश के इतिहास को जानने का प्लेटफार्म आर्य समाज है क्योंकि आर्य समाज के मंच से ही देश धर्म संस्कृति की रक्षा की बात की जाती है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों के स्वाभिमान को जगाने का काम किया परंतु विधर्मी लोगों ने आर्य समाज पर ईश्वर को न मानने का आरोप लगाकर लोगों को इससे दूर रखने का प्रयास किया। उन्होंने आह्वान किया कि आर्य समाज के आंदोलन को तेज करके देश को बर्बाद करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर रहना होगा।
चंडीगढ़ से पधारे भजनोपदेशक पंडित उपेंद्र कुमार आर्य व मथुरा से आई भजनोपदेशिका सविता आर्या ने भजनों के माध्यम से देश के इतिहास पर चर्चा करते हुए बलिदानियों की याद ताजा कराई। संचालन अनुज पंवार ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, कुलदीप मित्तल, राजकुमार आर्य, अश्विनी आर्य, विश्वास कुमार, मनोज आर्य, बिजेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें