फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉलेज में अवैध वसूली की शिकायत पर एमएसयू ने बिठाई जांच

Wed, 22 Apr 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कॉलेज द्वारा छात्रों से अवैध वसूली की शिकायत पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने जांच समिति गठित की है। तीन सदस्यीय समिति कॉलेज का पक्ष जानने के साथ ही छात्र के भी बयान ले रही है, जिससे जांच में पारदर्शिता रहे। मंगलवार को दोनों पक्षों को विश्वविद्यालय बुलाया गया था।
विज्ञापन

सरसावा स्थित एक लॉ कॉलेज के छात्र शाहबाज पुत्र अनवर ने छह अप्रैल को विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रो. वाई विमला से मुलाकात कर कॉलेज की शिकायत की थी। शाहबाज का आरोप था कि प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर कॉलेज प्रबंधन अवैध वसूली कर रहा है। पैसा न देने पर परीक्षा में शामिल न होने देने की धमकी दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति के आदेश पर सहायक कुलसचिव द्वारा तीन सदस्यों की जांच समिति गठित की गई है।
जांच समिति द्वारा मंगलवार को छात्र शाहबाज को अपना पक्ष रखने के लिए विश्वविद्यालय बुलाया गया। छात्र के साथ नगर निगम के वार्ड 44 के पार्षद फहाद सलीम भी पहुंचे थे, जो पूर्व में छात्र नेता रहे हैं। छात्र ने अपना पक्ष लिखित रूप से समिति को दिया है। उसमें भी छात्र ने कॉलेज पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही छात्र हित में जरूरी कार्रवाई करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें