फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध कराता है एमएसएमई सेक्टर

विज्ञापन
सहारनपुर के आइआइए भवन में बैंक प्रबंधक, पीएनबी सहारनपुर को मासिक प्रत्रिका भेंट करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) पिछले पांच दशकों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गतिशील क्षेत्र के रूप में उभरा है। यह सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है। एमएसएमई ही देश की आर्थिक रीढ़ है।
प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय सभागार में भारत सरकार द्वारा एमएसएमई फाइनेंस उत्तरप्रदेश पर आनलॉइन सर्वेक्षण के संबंध में एक बैठक का आयोजन हुआ। चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र रोजगार सृजन, निर्यात और अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज की दर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा दी है, इससे एमएसएमई क्षेत्र की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा ने कहा कि सभी सदस्यों को साप्ताहिक बैठक में अवश्य आना चाहिए, जिससे संस्था की आगामी गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए बैंकिंग व्यवस्था बहुत अच्छी कर दी है। अब एमएसएमई को बैंक ऋण काफी कम समय में उपलब्ध हो जाता है। लेकिन आरबीआई द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दर को कम किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रवीण जमुआर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एमएसएमई फाइनेंस- उतर प्रदेश ऑनलॉइन सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि एमएसएमई उद्यमियों को ऋण के लिए बैंक से किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी एमएसएमई उद्यमी अधिक से अधिक इस ऑनलाइन सर्वे फार्म को अवश्य भरें। इस दौरान गौरव चोपड़ा, सतीश अरोड़ा, अनुज कुमार जैन, अनिल अग्रवाल, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुलबशर, नौशाद अली, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें