फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी सफर को झटका: इमरान मसूद जल्द लेंगे बड़ा फैसला, दस सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक

Thu, 31 Aug 2023 04:37 PM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कद्दावर नेता इमरान मसूद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया है। इमरान मसूद ने बसपा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनसे पार्टी ने पांच करोड़ रुपयों की डिमांड की थी। वहीं अब इमरान मसूद ने अपने आवास पर बड़ी बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
इमरान मसूद फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद जल्द बड़ा निर्णय लेंगे। उन्होंने 10 सितंबर को अपने आवास पर समर्थकों की बड़ी बैठक बुलाई है। वो अपने लोगों से विचार विमर्श कर सियासी सफर का अगला फैसला लेंगे।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले जाने के बाद के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इमरान मसूद के फैसले पर टिकी है। इमरान का कहना है कि 2024 के चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे।

पूर्व विधायक इमरान मसूद द्वारा कांग्रेस से फिर नजदीकी बढ़ाने और राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा ने उनके भाई नोमान मसूद को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। वैसे सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि इमरान फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने दस सितंबर को बड़ा फैसला लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने 10 सितंबर को अपने आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है।

इसमें उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पश्चिम यूपी के जिम्मेदार लोगों को बुलाया है। इस बैठक में वो अपने लोगों से बातचीत कर अहम निर्णय लेंगे। इमरान ने अपने समर्थकों और मौअिज्जज लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

इमरान मसूद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दस सितंबर की बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। वो अपने लोगों से विचार विमर्श कर अगले कदम का फैसला लेंगे।

आगे की रणनीति क्या होगी, इसका भी निर्णय इस बैठक में लिया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुका है। फिर भी मैं अपने लोगों की बात मानूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें