फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांसद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
गांव पटनी में फीता काट सड़क का शिलान्यास करते सांसद। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम पटनी में गुफा चौक पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने चिलकाना के पटनी वाया पिलखनी मार्ग का विधि विधान, पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा की सरकारों की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले सड़कों को बनवाने के लिए आंदोलन तथा रोड जाम किए जाते थे, परंतु अब सरकार स्वयं सड़कों को चिह्नित करके उनका स्वयं ही चौड़ीकरण तथा पुन: निर्माण कार्य कर रही है। सांसद ने बताया कि पटनी से वाया पिलखनी जाने वाली सड़क जगता नजीब, बिड़वी, बकारका, पिलखनी, निरपालपुर, रबदासपुर, सीकरी, पटनी आदि तक बनेगी। जिसके निर्माण कार्य में 11 करोड़ 73 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आल्हनपुर से सौंधेबांस तक जाने वाले यमुना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति भी जल्दी कर दी जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामपाल सैनी, नवनीत सैनी, हरिश्चंद्र, मानसिंह, सुमन सैनी, मुमताज, प्रधान कुर्बान मलिक, अब्दुल राजिक, पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी, मोतीराम, धर्म सिंह सैनी, रोहताश सैनी, विजेंद्र कंबोज, डॉ. ओम प्रकाश धीमान, रमेश चंद कश्यप, बाबूराव, चौधरी संजय, रणबीर, निशांक जैन, संदीप, हरीश पंवार, डॉ. कमलेश, नेहा राणा, मेनपाल सिंह, कामिल, दीपक सैनी, मदनलाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें