फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजमार्ग परियोजनाओें में हो रही देरी का मुद्दा सांसद इमरान ने उठाया

Fri, 22 Aug 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा में सांसद इमरान मसूद ने देशभर में राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में देरी, लागत पर पड़ने वाले असर के संबंध में सवाल पूछा। उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति क्या है और जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भी प्रश्न किए।
विज्ञापन




सांसद इमरान मसूद की ओर से पूछ गए प्रश्नों का उत्तर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी के कई कारण है। इनमें भूमि अधिग्रहण में परेशानी, पर्यावरण, वन स्वीकृति व वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आदि है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में परियोजनाएं अभी तक निर्धारित समय सीमा में पूरी नहीं हो पाई है। कई प्रोजेक्ट की लागत संशोधित अनुमान से अधिक हो गई है।
सांसद ने कहा कि सरकार ने देरी के कारण तो गिनाए पर किसी ठोस समाधान या दोषी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधूरी ही रह जाएंगी और जनता को समय पर सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें