रामपुर मनिहारान के पास हाईवे पर जलती कार
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रामपुर मनिहारान के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
कार सवार सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रामपुर मनिहारान के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर जलती हुई कार पर काबू पाया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड, पुलिस को भेजकर आग पर काबू पाया गया। संवाद