फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पशु आरोग्य मेले में की पशुओं की जांच

विज्ञापन
साढौली कदीम के पशु आरोग्य मेले में जानकारी लेते पशुपालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में पशुओं की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन

विकासखंड साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला मंत्री सोहन सिंह मुखिया ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं ताकि आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकें। सहायक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मोहम्मद अहमद ने करते हुए कहा कि पशुओं को समय पर पेट के कीड़ों की दवाई, मिनरल मिक्चर और संतुलित पशु आहार देना चाहिए जिससे पशु स्वस्थ रहते हैं और दूध का उत्पादन भी बढ़ता है।
प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीआर, डॉ. अशोक , डॉ. निशांत, अमित कुमार, सुमित, सुरेश, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें