फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर के बेहट में आग का गोला बनी चलती कार, बाल बाल बचीं दो जिंदगियां

Mon, 25 Jul 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में आज दोपहर एक नैना कार आग का गोला बन गई। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए। उन्होंने जैसे तैसे कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बेहट थानाक्षेत्र में एसबीआई शाखा के बाहर एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। इससे पहले उसमें सवार लोग कुछ समझ पाते कार आग का गोला बन गई। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। एक युवक बुरी तरह से झुलसा है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। मोहल्ला महाजनान निवासी सुलेमान व उसके परिवार का ही युवक जैद अपनी नैनो कार से घर जा रहे थे। मोहल्ला खालसा में एसबीआई शाखा के पास अचानक चलती कार में आग लग गई।

यह भी पढ़ें:Kanwad Yatra: सीएम योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने पहुंचे पुरा महादेव
विज्ञापन


कार चला रहे सुलेमान ने जब तक ब्रेक लगाए कार आग का गोला बन गई थी। लोगों की भीड़ ने उन्हें बड़ी मुश्किल से आग की लपटों के बीच से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों झुलस गए। जैद गंभीर रूप से झुलसा है। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भीड़ ने अपने संसाधनों से घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह हादसा हुआ वह अति व्यस्त गली है। गनीमत रही, कि अन्य किसी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें