फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मदर टेरेसा कॉलेज अध्यक्ष ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में हुए हंगामे के बाद कॉलेज संचालक ने धर्म परिवर्तन की धमकी है। इसके साथ ही कॉलेज की शिक्षिका ने रामपुर मनिहारान थान में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने छात्र के विरुद्ध अनुसूचित जाति अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सात मई को छात्र के निष्कासन के बाद काफी संख्या हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे थे। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि वहां मौजूद हिंदू संगठन के लोगों ने कॉलेज स्टॉफ और छात्रों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया। साथ ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले की तहरीर थाना रामपुर मनिहारान में दी गई। इसी के साथ कॉलेज की शिक्षक डॉ. सौम्या कर्णवाल ने थाना रामपुर मनिहारान में तहरीर देकर बताया कि वह मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपिस्ट लेक्चरर के पद पर कार्यरत हूं। सात मई को छात्र विशाल निवासी शिव मंदिर पोस्ट कैराना जिला शामली को अनियमितता के चलते कॉलेज प्रशासन ने निष्कासित कर दिया था। आरोप लगाया कि छात्र अपने साथ बाहरी लोगों के साथ आया। उन्होंने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। कॉलेज अध्यक्ष एसएस राणा ने घटना से क्षुब्ध होकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें