फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जयकारों के बीच मंदिर में विराजीं मां शाकंभरी

Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बड़गांव में मंदिर गेट का फीता काट शुभारंभ करते राज्यमंत्री बृजेश सिंह। संवाद - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बे के महाराणा प्रताप चौक स्थित माता मंदिर में विधि-विधान से मां शाकंभरी देवी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बड़गांव महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


शुक्रवार को वृंदावन के पंडित रविंद्र शर्मा के सानिध्य में हुए समारोह का राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज माता बगलामुखी जन्म जयंती का पावन दिन है। इस दिन अपने राजनीतिक शत्रुओं को परास्त करने वाले लोग माता बगलामुखी का अनुष्ठान कराते हैं। उन्हें तो राजनीतिक शत्रुओं को परास्त करने की इसलिए जरूरत नहीं है क्योंकि उनके साथ जनमानस का अपार स्नेह है। उन्होंने मध्यप्रदेश के दतिया में मां पीतांबरा पीठ जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1962 में भारत चीन की लड़ाई के दौरान प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर आचार्य पंडितों द्वारा माता का अनुष्ठान कराया था लेकिन माता की शक्ति के चलते पूर्णाहुति से पहले ही युद्ध विराम की घोषणा हो गई थी।
कार्यक्रम में मंदिर निर्माता गुलाब सिंह चौहान ने राज्य मंत्री को पटका पहनाते हुए माता शाकंभरी का चित्र भेंट किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह, महामंत्री ऋषिपाल सिंह, पूर्व प्रधान नकली सिंह, श्याम सिंह उर्फ पप्पू, काका प्रधान, कमल प्रधान, शिवकुमार सिंह, चेयरमैन रविंद्र कुमार उर्फ सोनू राणा, मानू, शानू, विकास, प्रदीप, मुकेश, ऐमना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें