फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 900 फिट लंबी चुनरी से होगा मां शाकंभरी देवी का शृंगार

विज्ञापन
चुनरी
विज्ञापन
19 जून को महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर से संगत लेकर जाएंगी चुनरी
विज्ञापन

श्री शाकंभरी देवी मंदिर में सात दिन होगी देवी भागवत महापुराण कथा

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 900 फिट लंबी चुनरी से मां शाकंभरी देवी का शृंगार होगा। 19 जून को राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर से बैंडबाजों के साथ संगत चुनरी लेकर मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना होगी। अगले दिन 20 जून को विशेष अनुष्ठान के साथ मां को चुनरी अर्पित की जाएगी। रोजाना मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में देवी भागवत महापुराण कथा होगी।
विज्ञापन

इस चुनरी को राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर और श्री खाटू श्याम मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व संगत ने विशेष आर्डर पर सूरत गुजरात से तैयार कराया है। चुनरी में मोती और सिल्की से धागे से कढ़ाई भी कराई गई है। 19 जून की सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद चुनरी को खोला जाएगा। भारत माता चौक तक खुली चुनरी को संगत पैदल लेकर जाएगी। इसके बाद वाहन के जरिए चुनरी को बेहट तक ले जाया जाएगा। यहां से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक चुनरी को संगत पैदल ही लेकर जाएगी। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि 20 जून को मां शाकंभरी देवी को चुनरी अर्पित करने के साथ विशेष अनुष्ठान होगा। इसके साथ ही शाकंभरी देवी मंदिर के पास देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा, जो 27 जून तक निरंतर चलेगी और रोजाना भंडारा भी होगा। कथा दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें