फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी करती हैं भक्तों का कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
मां कात्यायनी भक्तों का करती हैं कल्याण
विज्ञापन

सहारनपुर। छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा की गई। कर्फ्यू होने की वजह से श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर ही पूजा अर्चना की। मंदिरों में सिर्फ पुजारियों ही शाम के समय आरती की।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान राधिका खुराना, विपिन कश्यप, गौतम शर्मा, संकेत गोयल, सत्यम, रितु मित्तल, अरुण राणा, रविंद्र, अक्षय अग्रवाल, रूपक, विवेक मौजूद रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में स्वामी कालेंद्रानंद ने मंत्रोच्चारण के साथ मां कात्यायनी की मूर्ति को लाल चंदन से तिलक कर लगाकर श्री दुुर्गा सहत्रनाम स्त्रोत के पाठ के साथ महा स्नान कराया। उन्होंने कहा कि मां कात्यायनी जीव के कुल का उद्धार करने के साथ ही कल्याण करती हैं। इस दौरान पंडित नीरज मिश्रा, अजय कश्यप, सुचेता मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के कपाट बंद रहे। वहां मंदिर के आचार्यों ने ही पूजा अर्चना कराई। इसी तरह तहसील शिव मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, गोविंदनगर स्थित मां काली मंदिर, श्री सीताराम आदि मंदिरों में जनता कर्फ्यू की वजह से वहां के पुजारियों ने ही पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें