फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती थी सास पायल, पत्नी रिकिता की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दामाद नितिन द्वारा पेट्रोल छिड़क कर मारी गई सास पायल गर्भवती थी। उसकी कोख में सात माह की बेटी पल रही थी। यह बेटी दुनिया में नहीं आ सकी और मां की कोख में ही दम तोड़ दिया। पायल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। उधर, हत्यारोपी की पत्नी रितिका को शनिवार देर रात जिला चिकित्सालय से गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था, जहां पर उनकी भी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जनकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता रोड की कृष्णा धाम कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही पायल और रितिका पर सोते हुए पेट्रोल छिड़क कर नितिन ने दोनों को जिंदा जला दिया था। उसकी सास पायल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पत्नी रितिका गंभीर हालत में जल गई थी।
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी राज मिस्त्री नितिन ने रितिका से प्रेम विवाह किया था। रितिका कई माह से यहां मायके आई हुई थी। पंद्रह दिनों से नितिन भी उसे लेने के लिए ससुराल में सहारनपुर आया हुआ था, मगर सास पायल उसकी पत्नी रितिका को उसके साथ भेजने को तैयार नहीं थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पायल सात माह की गर्भवती थी। उसकी कोख में बेटी पल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नितिन के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में और भी धाराएं बढ़ाई जाएगी। रितिका का चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। हत्यारोपी नितिन को शनिवार को ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

उधर, जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पायल के शव को उसके भाई प्रीतम और पति संदीप के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें