फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दहेज हत्या के मामले में सास गिरफ्तार, जेठानी समेत तीन फरार

Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दहेज हत्या के मामले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जेठानी सहित तीन लोग अभी फरार है।
विज्ञापन

दरअसल, कोतवाली देहात क्षेत्र में बेहट रोड पर रमजानपुरा निवासी शहजाद ने 23 फरवरी देकर बताया था कि उसकी बेटी सानिया की शादी तीन साल पहले कुतुबशेर थाना क्षेत्र में प्रधान कालोनी निवासी फरहान के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पति फरहान, जेठ हारून व शहनवाज व जेठानी रिहाना पत्नी हारून और सास लाड्डो दहेज की मांग को लेकर सानिया के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

22 फरवरी को मायका पक्ष ने सानिया को समझा-बुझाकर ससुराल भेजा था, लेकिन अगले ही दिन फरहान, हारून, शहनवाज, रिहाना और लाड्डो ने सानिया की हत्या कर दी। दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फरहान को जेल भेज दिया था। पुलिस ने मंगलवार को लाड्डो पत्नी फारुख को मानकमऊ बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या के मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें