नागल। आईपीसी की धारा 306 में वांछित चल रही एक महिला को पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को थानाभवन के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी सलीम के बेटे तस्लीम (30) ने नागल थाना क्षेत्र के बडोली रेलवे फाटक के निकट रेलिंग में रस्सी का फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। तस्लीम की थाना क्षेत्र के गांव उमाही निवासी मसरूफ की बेटी आयशा से शादी हुई थी और वह एक माह से ससुराल में रह रहा था। मृतक के परिजनों ने उसकी सास भूरिया को मौत का जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।