फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कोतवाली बेहट क्षेत्र में एक आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव गंदेवड़ निवासी रोहित (28) पुत्र महेंद्र का शव गांव के पास ही हथिनीकुंड बैराज रोड पर स्थित गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ निवासी दिलशाद के आम के बाग में एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिजनों ने बताया कि रोहित की थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव पठेड़ में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार की सुबह वह घर से दुकान पर गया था, लेकिन रात में नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि रोहित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी प्रकार का कोई तनाव था। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
-वर्जन-
मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि युवक ने सुसाइड किया है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- मुनीशचंद, सीओ बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें