फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब भैयादूज-छठ पर्व का दबाव, स्लीपर कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं

Wed, 11 Nov 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली के बाद अब भैयादूज और छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में मारामारी मची है। सहारनपुर से होकर पूर्वांचल और बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों के स्लीपर कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। यात्री कोच में सीट पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं, दिवाली मनाकर काम पर लौटने वाले यात्रियों का भी दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुधवार यानी आज भैयादूज का पर्व है। 13 नवंबर से छठ पर्व शुरू हो जाएगा। यह पर्व चार दिन तक चलता है। पूर्वांचल और बिहार के लोग पंजाब, हरियाणा और सहारनपुर में रहते हैं। हरियाणा और पंजाब में रहकर काम करने वाले लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। इसके चलते अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ चल रही है। हाल यह है कि यात्रियों को नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है।
स्पेशल ट्रेनों में किराया 20 से 30 फीसदी अधिक है। किराया महंगा होने के बावजूद स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की बढ़ गई है। यात्रियों को स्लीपर कोच में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई बार यात्रियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ रही है। उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें