फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मां ने बेटी और बेटे संग निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो- मनीता - फोटो : 1
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। क्षेत्र के बलियाखेड़ी गांव में एक महिला मनीता (30) ने अपनी छह वर्षीय बेटी नित्या और तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी के गांव मोहद्दीनपुर निवासी मनीता की शादी वर्ष 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू के साथ हुई थी। नीटू मजदूरी करता है। परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, शादी के बाद से ही मनीता की अपने पति और ससुराल वालों से अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह छत पर बने शौचालय के इस्तेमाल को लेकर मनीता का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। देर शाम ग्रामीणों ने मनीता और उसके दोनों बच्चों को गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी।
नीटू और अन्य ग्रामीण पुलिस की मदद से तीनों को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान सबसे पहले मनीता फिर नित्या और कुछ देर बाद कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के भाई जसबीर ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग मनीता के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुलिस ने जसबीर की तहरीर पर पति नीटू, ससुर अतर सिंह, जेठ अरविंद और जेठानी कविता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

— व्योम बिंदल, एसपी सिटी

फाइल फोटो- मनीता- फोटो : 1

फाइल फोटो- मनीता- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें