साउदी अरब के कारोबारी के डॉ बीयू अब्दुल्ला साथ के साथ इनामी हाजी इकबाल
सहारनपुर। लंबे समय से फरार पूर्व एमएलसी और खनन माफिया मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल दुबई में एक कारोबारी के साथ दिखा है। कारोबारी के नाम से बनी फेसबुक और एक्स आईडी पर यह फोटो 25 अगस्त को अपलोड किया गया है। यह फोटो कारोबारी की तरफ से अपलोड किया गया है या फिर किसी ने उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई है पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पुलिस ने भगौड़ा घोषित किया हुआ है। उसके खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं और उसकी करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है लेकिन हाजी इकबाल पुलिस के हाथ नहीं लग रहा। हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चारों पुत्र विभिन्न मामलों में जेल बंद हैं।
जिले में चर्चाएं रही हैं कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग चुका है। रविवार को दुबई के बड़े कारोबारी डॉ. बीयू अब्दुल्ला के नाम से बनाई गई फेसबुक और एक्स आईडी पर एक फोटो में हाजी इकबाल दिख रहा है।
-चर्चित हस्तियों के साथ है कारोबारी के फोटो
दुबई के कारोबारी के नाम से बनी फेसबुक और एक्स आईडी पर और भी काफी फोटो अपलोड हैं, जिसमें रामदेव से लेकर फिल्म अभिनेता अरबाज खान समेत तमाम हस्तियां शामिल हैं।
वर्जन
हाजी इकबाल का फोटो एक कारोबारी के साथ दिखाई दे रहा है, जो फेसबुक पर अपलोड है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फोटो कब और कहां खींचा गया है इसका पता लगाया जा रहा है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी सहारनपुर।