सहारनपुर जनपद के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया मोस्टवांटेड हाजी इकबाल का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जो सऊदी अरब में एक शेख के साथ खींचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है, जिसे पुलिस भगौड़ा घोषित कर चुकी है। हाजी इकबाल के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस-प्रशासन इकबाल की करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।
इकबाल की पुलिस तलाश कर रही है। हाजी इकबाल के भाई पूर्व एलएलसी महमूद अली और चारों पुत्र भी विभिन मामलों में जेल बंद है। पूर्व में चर्चाएं रही हैं कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग चुका है।
रविवार को सोशल मीडिया पर हाजी इकबाल का एक फोटो वायरल हुआ, जो सऊदी अरब का बताया जा रहा है, जिसमें हाजी इकबाल एक शेख के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि जिसके व्यक्ति के साथ इकबाल का फोटो है, वह कौन है।