सिक्के मिलने के बाद समिति द्वारा निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है। बताया जाता है कि बरामद सिक्के संभवतः मुगलकालीन हैं जिन पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, हेमसिंह पूर्व प्रधान, रोहित कुमार आदि ने लिखित में सिक्के थाना पुलिस को सौंप दिए।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि हुसैनपुर में सती थान के पास से मुगलकालीन 401 सफेद धातु के सिक्के बरामद हुए हैं, इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।