फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि पाने को भटक रहे पांच लाख से ज्यादा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान निधि पाने को भटक रहे पांच लाख से ज्यादा किसान
विज्ञापन

सहारनपुर। तमाम कोशिशों के बावजूद कृषि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा लाखों किसान भुगतने को मजबूर हैं। दरअसल जिले के 50969 हजार किसानों को अब भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 32362 किसानों के बैंक खातों की संख्या गलत फीड की गई है। जबकि 18607 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। वंचित किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को एक साल में छह हजार रुपये की धनराशि दी जानी है। इसे दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में बैंक अकाउंट में भेजा जाना है। जिले के 342756 किसान इस योजना के पात्र है। इनमें से 246787 किसानों को अब तक पहली किश्त, 231148 किसानों को दूसरी किश्त, 216912 किसानों को तीसरी और 121053 किसानों को चौथी किश्त भी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस योजना में 95969 किसान शेष हैं। इनमें से 45 हजार किसान इस योजना के लिए अपात्र हैं। जबकि 50969 पात्र इस योजना के लाभ से वंचित हैं।
-----------------------------
जिले में 50969 पात्र किसानों में से 32362 के बैंक खाता संख्या गलत फीड किए गए हैं। इसे सही कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जबकि 18607 किसानों का डाटा योजना के पोर्टल पर नहंी चढ़ा है। कृषि विभाग संशोधन के कार्य में जुटा हुआ है। ताकि जिले के सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।
----- रामजतन मिश्रा, उप निदेशक कृषि।
----------------------------
----एक नजर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना----
जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या---- 342756
प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले किसान--246787
द्वितीय किश्त प्राप्त करने वाले किसान--231148
तृतीय किश्त प्राप्त करने वाले किसान---216912
चतुर्थ किश्त प्राप्त करने वाले किसान----121053
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें