फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कैंसर से 350 से अधिक लोगों की मौत, गांव छोड़ रहे ग्रामीण

Sat, 04 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता में प्रदूषित कृष्णा नदी
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में हिंडन व कृष्णा नदी के प्रदूषित होने से इन नदियों के किनारे बसे ग्रामों का भूमिगत पेयजल जीवन के लिए खतरा बन गया है। बड़गांव और नानौता क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं, जिसकी वजह से अब तक करीब 350 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग गांव छोड़कर जाने लगे हैं।
विज्ञापन


बड़गांव क्षेत्र के नन्हेड़ा कलां, पीपलो, बड़ाबांस, रतनहेड़ी, चिराऊं, शिमलाना, महेशपुर, शब्बीरपुर, सांवत खेड़ी, भगवानपुर, अंबेहटाचांद, कुतुबा माजरा, हलगोआ, नसरतपुर, नंदी फिरोजपुर, छिमाऊ, बुड्ढाखेड़ा आदि के निकट बहने वाली प्रदूषित हिंडन और कृष्णा नदी का का दंश झेल रहे हैं। एक दशक में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आकर इन गांवों में 300 से अधिक ग्रामीणों की मौत हुई है। गांव भनेड़ा खेमचंद से होकर बह रही कृष्णा नदी फैक्टरियों के निकल रहे प्रदूषित पानी से विषैली हो गई है। यहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लगभग 45 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि छह ग्रामीण कैंसर से पीड़ित हैं। 12 से अधिक ग्रामीण परिवार सहित गांव से पलायन कर चुके हैं। महेशपुर निवासी मनोज कुमार बताते हैं कि उनकी मां कमला को कैंसर था। उन्होंने मेरठ व चंडीगढ़ में इलाज कराया, लेकिन नहीं बचाया जा सका। धर्मपाल, अजीत सिंह, हरपाल व जगपाल कैंसर और टीबी बीमारियों की भेंट चढ़ चुके हैं। शिमलाना गांव के सुखबीर, रामपाल, ओमबती, भंवर, पवन व गार्गी की जान जा चुकी है। अभी भी कई ग्रामीण चपेट में है।



चिकित्सक न दवा, जांच की सुविधा भी नहीं

सहारनपुर। जिले में कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जिले में जांच, चिकित्सक और दवा तक नहीं है। जिला अस्पताल में हर साल 150 से 180 लोग कैंसर के लक्षणों को लेकर काउंसिलिंग कराने पहुंच रहे हैं। वर्ष 2021 में यह संख्या 120 से 140 तक थी। कैंसर की पुष्टि होने पर उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के मामले

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने पर रेफर किया जा चुका है। चिकित्सकों का मानना है कि यदि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से जांच कराती रहें। पहली या दूसरी स्टेज में पता चलने पर कैंसर को सर्जरी या रेडियोलॉजी व कीमोथैरेपी से जड़ से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

नानौता में प्रदूषित कृष्णा नदी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें