फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 से ज्यादा वोटर तो नया बूथ

Thu, 16 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Officials briefing officer sitting in Lucknow. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने कहा कि जनपद में मतदाता सूचियों का सत्यापन नए सिरे से कराएं। कहा कि इसमें किसी तरह की खामियां न रहे, इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित दिशा निर्देश दिए। कहा कि मतदाता सूचियों का सत्यापन सही ढंग से कराया जाए।

जहां 1500 से वोटर है, वहां नया बूथ बनाया जाए। किसी मतदाता का नाम दो बार है तो सत्यापन में इसकी जांच करके दूसरा नाम काटा जाए। उन्होंने अशुद्धियों में सुधार पर बल दिया।
विज्ञापन


कहा कि फोटो आदि में कोई गड़बड़ी है तो उसको भी बदला जाए। इन सभी कार्यों को सितंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओमप्रकाश वर्मा, एसडीएम राहुल पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें