संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुरादाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शेर सिंह कक्कड़ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। एसबीडी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. प्रवीण कुमार ने वर्ष जुलाई 2024 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभाला था। करीब दो साल एक महीने तक सीएमओ पद पर कार्यरत रहे। आठ सितंबर को शासन ने सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार का स्थानांतरण लखनऊ में संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय के पद पर कर दिया है। उनकी जगह मुरादाबाद में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शेर सिंह कक्कड़ को सहारनपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया है।
बुधवार को मुरादाबाद से पहुंचकर डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने सीएमओ का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कार्यालय में एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की।