फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद ने शामली को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान टूर्नामेंट खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मुरादाबाद ने शामली को चार विकेट से हराया
विज्ञापन

सहारनपुर। सचिन की 19 गेंद पर 71 रन की शानदार पारी और मनी की 74 रन की पारी की बदौलत आर्यन्स एकेडमी मुरादाबाद की टीम ने मेपल्स क्रिकेट एकेडमी शामली को चार विकेट से हरा दिया। मौका था श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित आल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का, जिसके तीसरे दिन इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

आर्यन्स एकेडमी मुरादाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेपल्स एकेडमी शामली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर 291 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रितिक राणा ने 116 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अजमल ने 74 रन बनाए। मुरादाबाद के लिए अनमोल ने दो तथा मानी और यश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 17.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 294 रन बनाते हुए मैच चार विकेट से जीत लिया। सचिन ने आतिशी पारी खेलते हुए 19 गेंद पर 71 और मानी ने 74 रन बनाए। शामली के लिए विनीत ने तथा तथा कुलदीप व अजमल ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मानी को चुना गया। मैच के दौरान एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, भावना तोमर, विनय कुमार, सचिन सैनी, शोयब, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें