फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने मारी टक्कर, कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला-देहरादून हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी की कैंटर से टक्कर लगने से मौत हो गई। वहीं व्यापारी का साथी घायल हो गया। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। थाना जनकपुरी पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी सिद्धार्थ (25) पुत्र रमेश अरोड़ा कपड़ा व्यापारी थे। उनकी रायवाला बाजार में दुकान हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे सिद्धार्थ अपने साथी आशीष निवासी नुमाइश कैंप के साथ स्कूटी पर देहरादून रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में माल लेने जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर के पास ही कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धार्थ व आशीष सड़क पर गिर गए। कैंटर का पहिया सिद्धार्थ के पेट पर चढ़ गया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल में लगी भीड़
पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि हादसे में सिद्घार्थ की मौत हुई, जबकि आशीष घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिद्घार्थ आरोड़ा की =फाईल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें