फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम का चांद दिखा, कार्यक्रम हुए शुरू

विज्ञापन
ईरान से तशरीफ लाये जनाब मौलाना सैय्यद मुहम्मद अब्बास रिजवी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहर्रम का चांद शनिवार को दिखाई दिया है, जिसके चलते इमाम बारगाहों में मोहर्रम की तैयारी पूरी कर ली गई। मातमी अंजुमनों ने जुलूस-ए-अलम निकालकर मोहर्रम का आगाज किया।
विज्ञापन

मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही शिया मुस्लिम समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के 72 शहीदों की याद में इमामबारगाहों में अलम व ताजिए सजाए। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सोगवारों का इमाम बारगाहों में आना जाना शुरू हो गया है। अंजुमने इमामिया ने अलम का जुलूस अंजुमन के दफ्तर बड़तला अंसारियान से निकाला। दूसरा अलम अंजुमने अकबरिया मोहल्ला ख्वाजा जादगान से निकाल कर इमाम बारगाह अंसारियान पहुंचा। अंजुमन-ए-असगरिया ने भी मातमी जुलूस के साथ अलम निकाला। नोहाख्वानी व मातम करते हुए इमाम बारगाह अंसारियान पहुंचे। मोहर्रम की चांद रात में इमाम बारगाह सामानियान में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में सबसे पहले मरसियाख्वानी की गई। मरसियाख्वानी करने वालों में डॉ. अली अथर जैदी, आसिफ अल्वी रहे। मजलिस को खिताब फरमाते हुए ईरान से आए मौलाना मुहम्मद अब्बास रिजवी ने बताया जब ईद का चांद नजर आता है तो हम खुशियां मनाते है, लेकिन जब मोहर्रम का चांद नजर आता है तो हमें गम का अहसास होता है। आज हमारी जरूरत है कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बताए हुए रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें