फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नदियों में आया उफान, घंटों कटा रहा गांवों का संपर्क

विज्ञापन
बादशाही बाग नदी में फंसी स्कॉर्पियो को निकालता ट्रैक्टर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। शिवालिक की पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के शाकंभरी खोल सहित घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में बाढ़ आने से कई गांवों का घंटों तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। वहीं सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भूरादेव पर ही पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। बादशाही बाग नदी में पानी के बहाव में फंसी स्कॉर्पियों को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही भारी बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र की सभी नदियों में उफान आ गया। इसके चलते क्षेत्र की नदियों शाहपुर गाड़ा के पास से गुजर रही नदी, बादशाही बाग, नौगांवा, जैतपुर, सिद्धपीठ शांकभरी देवी खोल में अचानक तेज बहाव का पानी आने से दूसरी तरफ बसे गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। शाहपुर गाडा की मसकरा नदी एवं बादशाही बाग की नदी में भारी पानी आया जिसके चलते ग्रामीण काफी देर तक नदी किनारे ही पानी उतरने का इंतजार करते रहे। सिद्धपीठ शाकंभरी में शाकंभरी चौकी इंचार्ज भरतवीर सिंह ने श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही पानी उतरने तक रोके रखा।
सिद्धपीठ शांकभरी देवी के बरसाती खोल में आया पानी दुपहर बाद तीन बजे के बाद ही कुछ कम हो सका। इस दौरान श्रद्धालु भूरादेव पर ही पानी उतरने का इंतजार करते रहे। हालांकि गांवों में जाने वाले लोग जरूर जान जोखिम में डालकर नदियां पार करते रहे। वहीं बादशाही नदी में एक स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में फंस गई। जिसको ट्रैक्टर से बांधकर बाहर निकाला गया। इसके अलावा बरसाती नदियों के तेज बहाव में कई स्थानों पर उपजाऊ भूमि में कटाव भी हुआ है।

जान जोखिम में डालकर बादशाही बाग नदी पार करता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

सिद्धपीठ में शांकभरी नदी को पार करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें