फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हेल्थ एटीएम के लिए खनन विभाग से मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जन सामान्य को जांच कराने के लिए चिकित्सक और पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग को चार हेल्थ एटीएम मशीन लगाने के लिए खनन विभाग से 40 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। अब विभाग मशीनों की खरीदारी कर चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित करेगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में वैसे तो जांच की सुविधाएं हैं, लेकिन कुछ के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर खासा जोर दिया जा रहा है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। हेल्थ एटीएम मशीन लगाने के लिए खनन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को 40 लाख रुपये दिए हैं। इस धनराशि से विभाग चार मशीनें खरीदेगा, जो सरसावा, नकुड़, मुजफ्फराबाद और साढ़ौली कदीम ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होंगी। इनके अलावा एसबीडी जिला अस्पताल, ब्लॉक बलियाखेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, सरसावा, साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, रामपुर मनिहारान, नागल स्वास्थ्य केंद्र और नेहरू मार्केट स्थित पुराने अस्पताल में भी हेल्थ एटीएम मशीनें लगेंगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अन्य संस्थाओं से भी संपर्क साध रहा है, जिससे अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मशीन स्थापित करने के लिए धनराशि मिल जाए। खास बात यह है कि हेल्थ एटीएम मशीन लगने से जांच के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
हमें चार स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाने के लिए खनन विभाग से धनराशि मिली है। इस धनराशि से मशीनों की खरीदारी होगी, जिसके बाद उन्हें चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित किया जाएगा। इस सुविधा से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें