नागल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे वह घर में अकेली काम कर रही थी। परिजन मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसके कमरे में घुस आया एवं छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर उसका देवर नीचे आया। उसने आरोपी युवक का विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से देवर को हमला करके घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद