तीतरों। विद्युत चोरी रोकने के लिए गांव में टीम के साथ गए जेई से बिजली चोरी के आरोपि ने बदसलूकी की। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसके विरुद्ध बिजली चोरी व टीम से अभद्रता का मामला दर्ज कराया गया।
थाना क्षेत्र के तीतरों बिजलीघर में तैनात अंवर अभियंता अपनी टीम के साथ ग्राम बाल्लू में विद्युत बिलों की वसूली व बिजली चोरी पर अकुंश लगाने के लिए चेकिंग अभियान पर गए थे। अवर अभियंता मोनू कुमार ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत तरीके से 25 केवीए विद्युत ट्रासंफार्मर से केबल डालकर वेल्डिंग मशीन का संचालन होते पाया। बताया कि टीम द्वारा वेल्डिंग मशीन संचालक को बिजली चोरी न करने की हिदायत दी गई। आरोप है कि युवक ने तैश में आकर टीम एवं अवर अभियंता से बदसूलकी कर उनकी बाइक की चाबी छीन ली।
इस पर जेई ने मामले की जानकारी विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अकमल पुत्र अफसर के विरुद्ध विद्युत चोरी व टीम से अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संवाद