फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अंडर-19 टीम के उप कप्तान बने सहारनपुर के मौ. अमान

विज्ञापन
उप कप्तान मौहम्मद अमान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में जनपद के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनमें से एक को यूपी टीम का उप कप्तान बनाया गया। इस उपलब्धि पर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी उच्च स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली अंडर-19 अंतरराज्यीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन होना बहुत खुशी की बात है। यूपी अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन होने वाले खिलाड़ियों में सहारनपुर के मो. अमान पुत्र मेहताब, प्रशांत वीर पुत्र रामेंद्र त्रिपाठी, वंश चौधरी पुत्र विकास कुमार व अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद हसन का नाम शामिल है। यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान कानपुर के आदर्श सिंह को बनाया गया है। यूपी की टीम के उप कप्तान सहारनपुर के मो. अमान को नियुक्त किया गया है। देहरादून में इनके मैच हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में खेलते हुए प्रशांत वीर ने शानदार शतक मारते हुए 86 गेंदों पर 129 की पारी खेलने के साथ दो विकेट लेते हुए उत्तर प्रदेश की टीम शानदार जीत में अहम योगदान किया। एसडीसीए के चेयरमैन अकरम सैफी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एसडीसीए के पदाधिकारियों में अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें