फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी देवी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

विज्ञापन
चिलकाना में कुश्ती करते पहलवान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी देवी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। गांव तेलीपुरा में मां शाकंभरी देवी मेले के तीसरे दिन हुए दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पुरस्कार वितरण के साथ दंगल का समापन कर दिया गया।
नेपाल के थापा पहलवान और हरियाणा के मोनू पहलवान बीच कुश्ती में नेपाल के पहलवान थापा विजय रहा। अयोध्या के पहलवान बाबा गौरी शंकर दास और चंडीगढ़ के सोनू पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती में बाबा गौरी शंकर ने सोनू पहलवान को मात दी। दंगल की अगली कुश्ती दिल्ली के विनोद पहलवान और यमुनानगर हरियाणा के पहलवान संजीव के बीच हुई। इसमें हरियाणा के पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को मात दी। अन्य कुश्तियों में भी बाहर से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। तीन दिन तक चलने वाले मेले का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के आयोजक चौधरी कुलदीप, प्रदीप कुमार, कुलदीप, महेन्द्र सिंह, नितिन, रेफरी कर्मसिंह, शंकर थापा, संजीव कुमार, कान्हा, संदीप कुमार आदि रहे। संवाद

गांव तेलीपुरा में पहलवानों का परिचय कराते दंगल संयोजक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें