फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह साल से देवबंद में रह रहा था मोहम्मद ताल्हा

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। एक्स पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पोस्ट करने वाला छात्र दारुल उलूम में दोरा हदीस की तालीम ले रहा था। बताया जा रहा है कि इस कोर्स की अवधि आठ साल की होती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद ताल्हा पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी मोहल्ला मिल्लतनगर जमशेदपुर थाना कपाली सरायकेला झारखंड 2017 में देवबंद आया था।
विज्ञापन

कोतवाली देवबंद पुलिस और एटीएस ने छात्र से कई घंटे पूछताछ की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पुलवामा से संबंधित पोस्ट गुस्से में की थी। आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
कार्रवाई के बाद डिलीट कराई पोस्ट
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पोस्ट करने के बाद पुलिस और एटीएस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने एक्स से छात्र की पोस्ट डिलीट कराई।
आरोपी के घर भी जाएंगी पुलिस टीमें
पुलिस टीमें गंभीरता से मामले की जांच में जुटी हैं। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी के घर भी जाएंगी, जहां से छात्र के बारे जानकारी ली जाएगी। अगर वहां से कोई साक्ष्य मिले तो अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उधर, दारुल उलूम के जिम्मेदारों का कहना है कि पकड़ा गया छात्र दारुल उलूम का नहीं है। पुलिस ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी है।
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियाें रहा देवबंद
संदिग्धों और आतंकियों को पकड़ने के लिए देवबंद पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है। यहां से संदिग्ध आतंकी कई बार पकड़े गए हैं। इसके अलावा ऐसे कई युवकों भी पकड़े गए, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। अक्सर एटीएस देवबंद में छापा मारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें