फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को रोजगार से जोड़कर बनाएंगी मॉडल गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। ग्राम पंचायत धौलाहेड़ी में लगातार दूसरी बार पूनम सैनी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। वे कहती हैं कि गांव की महिलाओं को सर्व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उन्हें रोजगार से जोड़कर अपने पैरों पर खड़े करने तथा गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करना उनका सपना है। प्रधान पूनम सैनी ने बताया कि गांव के स्कूल का सुंदरीकरण, तालाब का कायाकल्प कर उसे माडल तालाब बनाना, बारात घर का सुंदरीकरण कराना, अनुसूचित जाति के लोगों के लिए श्मशान घाट का निर्माण कराना, सड़कों पर सोलर लाइट को लगवाना, शुद्ध पेयजल हेतु टंकी का निर्माण, गांव के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करना, रविदास मंदिर के पास आंबेडकर पार्क का निर्माण कराना वरीयता के कार्यों में शामिल हैं। पूनम सैनी ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उनकी आजीविका को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
प्रधान पूनम सैनी इंटर पास हैं।
इनके पति विनोद सैनी जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य हैं तथा सामाजिक कार्यों में रूचि रखते हैं।
बरसात में गांव पर मंडराता है बाढ़ का खतरा
सरसावा विकास खंड की इस ग्राम पंचायत की आबादी करीब पांच हजार है। इसका एक मजरा मंसूरपुर है। गांव मसखरा नदी के किनारे बसा है। बरसात के मौसम में गांव की आबादी का एक हिस्सा बाढ़ की चपेट में भी आ जाता है। गांव की बड़ी समस्या जल निकासी की है। आधी आबादी के हिस्से में बरसात का पानी भरता है। इसके अतिरिक्त गांव में अभी भी बड़ी संख्या में लोग राशन कार्डों से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें