फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के तीन कॉलेजों में हैं केंद्र, आज डालेंगे जाएंगे वोट

विज्ञापन
जैन कॉलेज में पहुंची पोलिंग पार्टी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/सहायक रिटर्निंग आफिसर अखिलेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ/सहारनपुर खंड (शिक्षक एवं स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र के लिए महानगर के तीन कॉलेजों को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां आज मतदान होगा। सभी 70 वार्डों में निवास करने वाले मतदाता अपने मतदाता क्रमांक के आधार पर संबंधित केंद्र पर पहुंचकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जेवी जैन डिग्री कॉलेज गेट के पास कमरा नं. 01, 02 तथा 03 में नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 05 तक क्षेत्र में रहने वाले मतदाता मतदान कर सकेंगे। कमरा नंबर 04 तथा 09 में वार्ड संख्या 06 से 12 तक क्षेत्र में आने वाले मोहल्लों के मतदाता मतदान कर सकेंगे। कमरा नंबर 10, 11 तथा 12 में वार्ड संख्या 13 से 18 तक क्षेत्र में रहने वाले मतदाता मतदान करेंगे। कमरा नंबर 13 तथा 14 में वार्ड संख्या 19 से 23 के मोहल्लों में रहने वाले मतदाता मतदान कर सकेंगे।
महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के कमरा नंबर 01 तथा कमरा नंबर 02 में वार्ड संख्या 24 से 29 तक के, कमरा नंबर 03 तथा कमरा नंबर 04 में वार्ड संख्या 30 से 34 तक के मतदाता, कमरा नंबर 05, 06 तथा 07 में वार्ड संख्या 35 से 39 तक के मतदाता, कमरा नंबर 08 में वार्ड संख्या 40 से 45 तक क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

गांधी पार्क के पास गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के कमरा नंबर 01, 02, 03 तथा 04 में नगर निगम के वार्ड संख्या 51 से 55 के क्षेत्र में रहने वाले मतदाता मतदान करेंगे। कमरा नंबर 05 में वार्ड संख्या 56 से 60 के, कमरा नंबर 06 में वार्ड संख्या 61 से 65 तक के क्षेत्र में रहने वाले मतदाता मतदान करेंगे। कमरा नंबर 07 में वार्ड संख्या 66 से 70 तक के क्षेत्र में निवास करने वाले मतदाता मतदान करेंगे।

जैन कॉलेज में पहुंची पोलिंग पार्टी- फोटो : SAHARANPUR

जैन कॉलेज में पहुंची पोलिंग पार्टी और पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें