फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विधायक किरत सिंह ने किया गंगोह सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विधायक किरत सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने ओपीडी व्यवस्थाओं, भर्ती मरीजों, प्रसुताओं व परिजनों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली। वार्डों, शौचालयों की सफाई और फुलवारी का भी जायजा लिया। आवश्यक सेवाओं व ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया से चर्चा की। विधायक ने स्टाफ को मरीजों से मृदु व्यवहार और पात्रों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, मनोज प्रधान, मुकेश राणा, विनोद शर्मा, मोनू प्रधान, राजेश कुमार, दीपक शर्मा, ललित जुखेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें