फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटी सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश

विज्ञापन
सुल्तानपुर में टूटीं सड़क का निरीक्षण करते सेतू निगम के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने विधायक मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को मौके पर बुलाकर समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।

बता दें, कि एक माह पहले मसखरा नदी में आए तेज पानी के कारण सुल्तानपुर सीएचसी से आगे सड़क टूट गई थी। सड़क टूटने से वाहनों के आवागमन में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुल्तानपुर पहुंचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी से ग्रामीणों ने मांग की कि सेतु निगम जिस स्थान पर पुल निर्माण कर रहा है। उस स्थान पर पानी से कटाव हो गया है। इस कारण इस मार्ग से यातायात को बंद कर दिया गया है। सड़क के टूटे हुए हिस्से के कारण बड़े वाहन तो क्या छोटे वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी वाहनों को धोलाहेड़ी से दुमझेड़ा कच्चा पक्का मार्ग से चलाए जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क के टूटे हुए हिस्से को मिट्टी आदि डालकर ठीक कर दें, तो आवागमन सुगम हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बात सुनकर विधायक मुकेश चौधरी ने तुरंत सेतु निगम अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने को कहा। कुछ देर बाद ही सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी घटते ही मार्ग को दुरुस्त कर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को सड़क को गड्ढा मुक्त करने और कटाव रोकने के लिए मिट्टी के बोरे डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें