फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया पंचायत घर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। पंचायत कातला में शुक्रवार को पंचायत निधी से साढ़े 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर का गंगोह विधायक किरत सिंह ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कातला गांव हमेशा विकास कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भाईचारे के साथ विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। कई लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया। इस मौके पर जवाहर सिंह, नरेश सिंह, विनोद कुमार, बालेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा, शीशपाल, बृहम सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विधायक का ग्राम प्रधान विजयंत राणा ने शॉल भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें