फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पार्षदों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में सीवर लाइन डालने तथा स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों में अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नगर विधायक संजय गर्ग और पार्षदों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यवस्था में सुधार कराने की मांग जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन

नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर में जल निगम के द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन में लापरवाही बरती जा रही है। जहां सीवर लाइन डल चुकी है वहां की सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। टूटी सड़कों की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है, लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई वार्डों में सीवर लाइन डालने में देरी की जा रही है। हकीकतनगर, पंजाबी बाग, साकेत कॉलोनी आवास विकास, गिल कॉलोनी, चंद्रनगर, अहमद बाग आदि इसका उदाहरण हैं। उधर, स्मार्ट सिटी योजना के तहत चिह्नित किए गए एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र में 21 वार्ड आते हैं। यहां भी सीवर लाइन डालकर सड़कों को टूटा ही छोड़ दिया गया है। सड़कें सही नहीं होने की वजह से सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक ज्ञापन 31 मई को मंडलायुक्त को भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जल निगम और जेएसपी कांस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों के बीच सामंजस्य नहीं है। इसी वजह से कार्य व्यवस्थिति ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग जिलाधिकारी से की। मिलने वालों में पार्षद फजलुर्रहमान, अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, हाजी गुलशेर, इमरान सैफी, खुशनसीब, विपिन जैन, आजमशाह, शहजाद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें