फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लापता फाइनेंसकर्मी की प्रेम प्रसंग में कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
विज्ञापन

देवबंद क्षेत्र में पांच दिन पहले पैसे लेने आया कर्मचारी हुआ था लापता


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। उत्तराखंड की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी गई। देवबंद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद करते हुए पूरे मामला का खुलासा कर दिया है। फाइनेंस कर्मचारी चार दिन पूर्व लापता हो गया था, जिस महिला से फाइनेंस कर्मचारी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, उसके पति ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 जून को उत्तराखंड के गांव झबरेड़ा की फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सुमित कुमार निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली देबवंद क्षेत्र के गांव जटौला दामोदरपुर में कंपनी के पैसे लेने आया था। तब वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 14 जून को सुमित के भाई रामकुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद राजकुमार ने जटौला दामोदरपुर निवासी चार लोगों पर उसके भाई का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों लक्षित, अक्षय और विशाल को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंदरजुड्ड़ा कासिमपुर नवादा के पास जंगल से सुमित का शव बरामद किया। उसकी बाइक और मोबाइल मंझौल गांव से पहले ही बरामद हो चुका था। आरोपियों ने गांव के ही ओमपाल उर्फ काकू के साथ मिलकर सुमित की गमछे से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि सुमित का ओमपाल उर्फ काकू की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार सुमित ओमपाल की अनुपस्थिति में भी उसके घर आया। 13 जून को सुमित को पैसे देने के बहाने से बुलाया गया था। इसके बाद बंद पड़े मकान में ले जाकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। आरोपी ओमपाल उर्फ काकू अभी फरार है।
नकदी भी हुई बरामद
तीनों आरोपियों पास से सुमित की 41 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है, जो उसने क्षेत्र से कंपनी के लिए कलेक्शन की थी। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त गमछा और सुमित का हेलमेट भी पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुला मामला

पुलिस ने सुमित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो आखिरी कॉल लक्षित की थी। मृतक के भाई रामकुमार ने भी लक्षित पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने लक्षित से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें