फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने दिव्यांग को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, पत्नी को दवाई दिलाकर लौट रहे थे घर

Thu, 25 Aug 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पत्नी को दवाई दिलाकर घर लौट रहे दिव्यांग को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल दिव्यांग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नकुड़ में पत्नी को दवाई दिलाकर अपने गांव लौट रहे दिव्यांग मदन (60) पुत्र कबूल को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। गांव टाबर निवासी एक पैर से दिव्यांग मदन अपनी पत्नी को दवाई दिलाकर ई-रिक्शा से अपने गांव जा रहा था। वह एसआईटी कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: अदालत पहुंचा था सास-बहू का झगड़ा, एसएसपी ऑफिस के सामने हुई हाथापाई, देखिए मारपीट की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले गई। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। मदन के पुत्र सन्नी ने बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर नकुड़ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख कर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें