फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर घर में की लूट

Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को तमंचे से आतंकित करते हुए घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश 43 हजार रुपये की नकदी ले गए। घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दया गार्डन कॉलोनी निवासी एडवोकेट नौशाद अली सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे। मौका देखकर घर के अंदर घुस गए। घर में उस समय उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थीं। बदमाशों ने अंदर घुसते ही दोनों महिलाओं को तमंचे के बल पर डराया-धमकाया और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर को खंगाला। बदमाशों ने घर के साथ-साथ अधिवक्ता के ऑफिस में भी लूट की। बताया जा रहा है कि बदमाश ऑफिस में रखी करीब 43 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नकदी के अलावा और क्या-क्या सामान बदमाश ले गए हैं।
घर की महिलाओं ने बदमाशों के जाने के बाद ही आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसी बीच अधिवक्ता का मुंशी मौके पर पहुंचा। इससे पहले ही बदमाश वहां से भाग गए। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
दो दिन पहले ही सदर बाजार में हुई थी चोरी
बदमाश चोर और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती रहे हैं। अधिवक्ता के घर लूट से दो दिन पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र की लक्ष्मण सिंह कॉलोनी में भी बदमाशों ने 5.50 लाख रुपये की चोरी की थी। इन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें