फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, जंगल में फेंका

Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व खेत में पड़ी मिली बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। शादी का झांसा देकर युवक ने एक नाबालिग को गर्भवती किया और बच्ची पैदा होने पर उसे जंगल में फेंक दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी पुलिस को बताया कि दारुल उलूम वक्फ स्थित कॉलोनी में रहने वाले सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, जब उसने युवक को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह शादी करने में टाल मटोल करने लगा। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है उक्त युवक नवजात को जबरदस्ती उठाकर सांपला मार्ग पर जंगल में फेंक आया और उसे धमकी दी यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह ने बताया की शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चार दिन पूर्व खेत में मिली थी बच्ची
देवबंद। चार दिन पूर्व किसान मंजूरा खेत पर गया था। जिसे खेत में बच्ची रोती हुई पड़ी मिली थी। जिसे वह पहले चिकित्सक के यहां ले गया और बाद में पुलिस के पास जाकर उसके बारे में जानकारी दी थी। मंजूरा ने बच्ची को अपने पास ही रखा हुआ था, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें