फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

Tue, 06 Aug 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। दो युवकों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़त पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को उसकी पत्नी और पुत्र हरिद्वार से गंगाजल लेने गए थे। जबकि वह मालिक के साथ गाड़ी पर गया था। घर में नाबालिग पुत्री अकेली थी। इसी का लाभ उठाकर पड़ोस में रहने वाले विजय और आशु दीवार कूदकर घर में घुस गए और सोते समय बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उक्त युवकों ने बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। वापस आने पर उसे बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें